भारतीय प्रवासियों को पूरी यात्रा में बांधा हथकडिय़ों व बेडिय़ों से

30 नौजवान पंजाब के साथ हैं संबंधित

by TheUnmuteHindi
भारतीय प्रवासियों को पूरी यात्रा में बांधा हथकडिय़ों व बेडिय़ों से

भारतीय प्रवासियों को पूरी यात्रा में बांधा हथकडिय़ों व बेडिय़ों से
30 नौजवान पंजाब के साथ हैं संबंधित
चंडीगढ़, 6 फरवरी : अमेरिका द्वारा देश में गैर कानूनी तौर पर रह रहे भारतीय प्रवासियों को गत दिवस सैन्य विमान में बिठाकर अमृतसर उतारा गया है। इनमें कई नौजवान पंजाब के साथ संबंधित भी हैं। बता दें कि अमेरिकी विमान से बुधवार को लाए गए 104 निर्वासितों में शामिल जसपाल सिंह ने दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें (निर्वासित प्रवासियों के) हथकड़ी और पैरों में बेडिय़ां बांधी गईं तथा अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद ही उन्हें हटाया गया। गुरदासपुर जिले के हरदोरवाल गांव के रहने वाले 36 वर्षीय सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को अमेरिकी सीमा पार करने के बाद उन्हें अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने पकड़ लिया था। विभिन्न राज्यों से 104 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को यहां उतरा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा वापिस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से, 30 पंजाब से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं, जिनको लेकर अन्य जांच चल रही है।

You may also like