वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का राष्ट्रपति मुर्मू ने करवाया मुंह मिठा
राष्ट्रपति कार्यालय ने तस्वीरें की सोशल मीडिया पर सांझी
चंडीगढ़, 1 फरवरी : वित्त मंत्री निम्रला सीतारमण द्वारा आज बजट पेश किया गया, जिसको लेकर बजट पेश करने से पहले आज उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से मुंह भी मिठा करवाया गया। जानकारी के अनुसार 2025-26 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री ने बजट पेश करने की औपचारिक स्वीकृति मांगी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीतारमण और उनकी टीम को बजट सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए दही-चीनी खिलाई। इस संबंधी राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स अकाउंट पर कुछ फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने दी अपनी शुभकामनाएं
बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भारत में किसी भी शुभ काम से पहले दही-चीनी खिलाने की परंपरा है। माना जाता है कि दही-चीनी खाने से काम में सफलता प्राप्त होती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का राष्ट्रपति मुर्मू ने करवाया मुंह मिठा
राष्ट्रपति कार्यालय ने तस्वीरें की सोशल मीडिया पर सांझी
66
previous post