काग्रेस ने बजट को लेकर केंद्र पर साधा अपना निशाना

किसानी मांगों पर चुप रहने के लगाए केंद्र पर आरोप

by TheUnmuteHindi
काग्रेस ने बजट को लेकर केंद्र पर साधा अपना निशाना

काग्रेस ने बजट को लेकर केंद्र पर साधा अपना निशाना
किसानी मांगों पर चुप रहने के लगाए केंद्र पर आरोप
नई दिल्ली, 1 फरवरी : संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट पेश किया गया है, जिसमें कई प्रकार की घोषणाएं भी की गई हैं। अब कांग्रेस ने शनिवार को बजट में कृषि क्षेत्र से संबंधित घोषणाओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। पार्टी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एमएसपी को कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी समेत किसानों की मांगों पर पूरी तरह से चुप रहने का आरोप लगाया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 टैक्सेशन, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामक ढांचे इन छह क्षेत्रों में सुधार शुरू करेगा। अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने पीएम धन ध्यान कृषि योजना की घोषणा की। इसमें कम पैदावार, आधुनिक फसल गहनता और औसत से कम ऋण मानदंड वाले 100 जिलों को शामिल किया जाएगा।
किसानी मांगों व कृषि पर हैं चुप : रमेश
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, वित्त मंत्री ने बजट की शरुआत कृषि से की हैं, लेकिन किसानों की मांगों और कृषि पर संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों पर पूरी तरह से वो चुप हैं- एमएसपी को कानूनी गारंटी के रूप में लागू करना, कृषि ऋण माफी, पीएम किसान भुगतान का मुद्रास्फीति सूचकांकीकरण, पीएम फसल बीमा योजना में सुधार।

You may also like