धुंध के कारण कैंटर व पिकअप की हुई भयानक टक्कर, 10 की मौत
हादसे में सवार थे वेटर, कई हुए घायल
अबोहर, 31 जनवरी : पंजाब के फिरोजपुर जिले में धुंध के कारण घटे एक हादसे में 10 के करीब लोगों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गुरु हर सहाय के पास गोलू का मोड़ के नजदीक भीषण सडक़ हादसा हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालांकि अभी मौतों की किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना कैंटर का टायर फटने के कारण हुई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पिकअप में सवार थे 30 वेटर
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग वेटर हैं। करीब 30 की संख्या में वेटर पिकअप से किसी कार्यक्रम के लिए गुरुहरसहाय से जलालाबाद के लिए निकले थे। इसी बीच उनके वाहन की कैंटर से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और धुंध बताई जा रही है।
धुंध के कारण कैंटर व पिकअप की हुई भयानक टक्कर, 10 की मौत
हादसे में सवार थे वेटर, कई हुए घायल
72