कांग्रेस ने दिल्ली को एकता, विकास और तरक्की की तरफ बढ़ाने का सपना देखा और आप ने पहले पंजाब अब दिल्ली की औरतों को धोखा देने का : विष्णु शर्मा

कहा : लोग कांग्रेस को बड़ी संख्या में वोटें डालकर जिताएंगे

by TheUnmuteHindi

पटियाला, 31 जनवरी : भारत के राजनैतिक गलियारों में से एतिहासिक पार्टी के तौर पर मानी जाती राजसी पार्टी कांगेस के हलका पटियाला से इंचार्ज विष्णु शर्मा ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हक में चुनाव प्रचार करते कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दिल्ली को एकता, विकास और तरक्की की तरफ बढ़ाने का सपना देखा है परन्तु आम आदमी पार्टी पहले पंजाब में 1 हजार रुपए प्रति महीना पंजाब की औरतों को न देकर और अब दिल्ली की औरतों को 2100 रुपए देने का वायदा करके धोखा करने का पूरा मन बनाया हुआ है।
उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित के अधीन दिल्ली में हुए परिवर्तनशील विकास की याद आज भी आती है। लोग एक ऐसे मुख्य मंत्री की इच्छा रखते हैं जो असली तरक्की को प्राथमिकता दे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की फिर भलाई में विश्वास प्रकट करते कहा कि कांग्रेस का वोट शेयर बहुत ज़्यादा बढऩे वाला है क्योंकि लोग एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो कही बात पुरी करे ना कि धोखा देने वाली।
विष्णु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में हर दिल्ली निवासी का दिल खोल कर विकास हुआ परन्तु जिस दिन से यह धोखेबाज पार्टियों ने सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों के मन अंदर जहर घोलना शुरू किया, तब से ही लोगों का विकास भी रुक गया परन्तु अब लोग पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। लोग एक बार फिर दिल्ली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी संख्या में वोटे डालकर उसको जिताएंगे।

You may also like