मरन व्रत 66वें दिन में : डलेवाल को हुआ बुखार
चंडीगढ़, 31 जनवरी : सरकार की तरफ से लिखित में मानीं हुई मांगों और किये गए वादों को लागू करवाने के लिए 26 नवंबर 2024 से मरन व्रत पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरन व्रत आज 66वे दिन में भी जारी रहा और आज उनको बुखार हो गया, जिस कारण डाक्टरों की टीम में भारी चिंता पाई गई। इस मौके खनौरी में किसान मोर्चा पर री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले, जिस उपरांत उन्हें स्ट्रक्चर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में पंडाल में लाया गया यहां वह गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने नतमस्तक हुए। उसके बाद उन्हें शारीरिक कमजोरी के कारण वापिस लाया गया। कमजोरी के कारण उन्हें बुखार हो गया है, वह जरा सी भी हरकत बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी 2024 से जायज मांगों को लेकर रतनपुरा, खनौरी और शंभू बॉर्डरों पर चल रहे मोर्चे का एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रतनपुरा, 12 फरवरी को खनौरी और 13 फरवरी को शंभू किसान महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा। किसान मोर्चों में देशभर से लाखों किसान शामिल होंगे, जिसमें देशभर में गांव-गांव बैठकें कर लोगों को एकजुट किया जा रहा है।
मरन व्रत 66वें दिन में : डलेवाल को हुआ बुखार
54