हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रालियां समेत पहुंचे शंभू बार्डर : संघर्ष को मिलेगा और बल
– किसानों ने मोदी सरकार का पिट स्यापा करके की जोरदार रोष रैली
चंडीगढ़, 31 जनवरी : किसानी संघर्ष को और बल देने के लिए आज अमृतसर और कई अन्य जिलों से हजारों किसान मजदूर संघर्ष कमेअी के कनवीनर सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियां समेत शंभू बार्डर पहुंच गए हैं, जहां किसानों ने रोष रैली करके मोदी सरकार का पिट स्यापा किया है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के प्रधान जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 66वे दिन में पहुंच गया है और आज उन को बुखार चढ़ गया, जिस कारण डाक्टरों की टीम अंदर बड़ी चिंता दिखी है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, बीकेयु दोआबा की तरफ से राज्य प्रधान मनजीत सिंह राय औरराज्य सचिव सतनाम सिंह साहनी ने बताया कि आज का काफिला सरकार या मोर्चे प्रति उदासीन नजरिया रखने वाले सरकार के पक्ष में भुगतने वाले तथा कथित बुद्धिजीवियों के भ्रम दूर करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पहले मोर्चा बारे यह अफवाह फैलाने की कोशिश की गई कि यह सिर्फ 2 जत्थेबंदियों का है, िजन अफवाहों को मोर्चा में पहुंचे लाखों किसानों ने फेल कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब आंदोलन के साथ नही लेकिन पंजाब ने 30 के बंद को सफल करके इसको गलत साबित किया। उन्हेोंन कहा कि किसानों के लिए सिर धड़ की बाजी के साथ संघर्ष जारी रहेगा।
हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रालियां समेत पहुंचे शंभू बार्डर : संघर्ष को मिलेगा और बल
किसानों ने मोदी सरकार का पिट स्यापा करके की जोरदार रोष रैली
99