अमेरिका में अवैध अप्रवासियों की जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने किया गुरुद्वारों का दौरा
सिख संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई
अमेरिका, 27 जनवरी : डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर सुरक्षा एजेंसियों ने अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के गृह मंत्रालय (डीएचएस) के सुरक्षा अधिकारियों ने अवैध अप्रवासियों की जांच के लिए न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के गुरुद्वारों का दौरा किया, जिस पर कुछ सिख संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। सिख संगठनों ने इस तरह की कार्रवाई को अपनी आस्था की पवित्रता के लिए खतरा बताया है। माना जाता है कि सिख अलगाववादियों के साथ साथ वैध दस्तावेज के बगैर रह रहे कुछ अप्रवासी न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के कुछ गुरुद्वारों का उपयोग करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर गृह मंत्रालय के कार्यवाहक मंत्री बेंजामिन हफमैन ने एक निर्देश में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एवं सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) प्रवर्तन कार्रवाइयों के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के उन दिशानिर्देशों को रद्द कर दिया, जो तथाकथित ‘‘संवेदनशील क्षेत्रों में या उसके आस पास कानून को लागू करने बाधा पहुंचाते हैं। इसलिए आज सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा इसको लेकर दौरा किया गया है।
अमेरिका में अवैध अप्रवासियों की जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने किया गुरुद्वारों का दौरा
सिख संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई
58