गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों ने कठुआ में किया हमला

सुरक्षा बलों ने आतंकियों के लिए चलाया तलाशी अभियान

by TheUnmuteHindi
गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों ने कठुआ में किया हमला

गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों ने कठुआ में किया हमला
सुरक्षा बलों ने आतंकियों के लिए चलाया तलाशी अभियान
नई दिल्ली, 25 जनवरी : गणतंत्र दिवस से पहले ही आतंकियों ने अपनी कार्रवाईयां शुरू कर दी हंैं। अब ताजा मामले में जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों में शनिवार तडक़े सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती हमले के बाद भाग गए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कठुआ के बटोद पंचायत में एक अस्थायी सेना शिविर की सतर्क संतरी चौकी ने देर रात करीब 1:20 बजे संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि का पता लगाया और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने जवाबी गोलीबारी की और दोनों पक्षों के बीच लगभग आधे घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इस बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि इससे पहले कल सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस. खंडारे ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैनिकों की तैनाती का भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फील्ड कमांडरों के साथ परिचालन से जुड़े पहलुओं पर बातचीत की और सैनिकों से भी इसे लेकर चर्चा की।
कई इलाकों में किया अलर्ट जारी
इसी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही पुलवामा जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। जहां से सेना के जवानों को हथियार और गोला-बारूद का जखीरा मिला था।

You may also like