बालीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
काफी समय से जी रही थी साध्वी की जिंदगी
नई दिल्ली, 25 जनवरी : बालीवुड अभिनेत्री रही चुकी ममता कुलकर्णी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं है। जानकारी के अनुसार किन्नर अखाड़े में संन्यास दीक्षा के बाद महामंडलेश्वर बनीं। उनका नया नाम अब श्री यामाई ममता नंद गिरि हो गया। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जूना अखाड़ा के जगदगुरु गर्गाचार्य मुचकुन्द पीठाधीश्वर स्वामी महेन्द्रानंद गिरि महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि महराज ने उनको आशीर्वाद दिया। ममता एक दिन पहले यहां पहुंची थीं। शुक्रवार को आचार्यों ने संगम पर संन्यास दीक्षा और उनका पिण्डदान कराया। उसके बाद किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज के नेतृत्व में पट्टाभिषेक कार्यक्रम हुआ और उन्हें नया नाम दिया गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं हैं। इसके पहले उन्हें संगम में अपना पिंडदान किया। फिर अखाड़े में ही उनका पट्टाभिषेक हुआ। बता दें कि ममता ने काफी पहले संन्यास ले लिया था। वो साध्वी की जिंदगी जी रही थीं. हाल ही में वो 24 साल बाद भारत लौटी हैं। अब उन्होंने सन्यास लिया है।
बालीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
काफी समय से जी रही थी साध्वी की जिंदगी
151