अकाली दल की मजबूती के लिए बीबी हरप्रीत कौर की अगुवाई में की मैंबरशिप की शुरुआत

लोग अकाली दल की अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर अकाली दल में हो रहे हैं शामिल : हरप्रीत कौर मुखमैलपुर

by TheUnmuteHindi
अकाली दल की मजबूती के लिए बीबी हरप्रीत कौर की अगुवाई में की मैंबरशिप की शुरुआत

अकाली दल की मजबूती के लिए बीबी हरप्रीत कौर की अगुवाई में की मैंबरशिप की शुरुआत
– लोग अकाली दल की अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर अकाली दल में हो रहे हैं शामिल : हरप्रीत कौर मुखमैलपुर
घनौर, 25 जनवरी : शिरोमणी अकाली दल के हलका घनौर से इंचार्ज और पूर्व विधायक बीबी हरप्रीत कौर मुखमैलपुर ने कहा कि अकाली दल को और मजबूत करने के लिए पार्टी की मैंबरशिप की शुरुआत की गई है, जिसका लोगों की तरफ से भव्य प्रोत्साहन मिल रहा है और लोग बढ़ चढक़र पार्टी की अच्छी नीतियों से सहमत होते हुए अकाली दल में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज भी घनौर अंदर चलाए इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की तरफ से शिरोमणी अकाली दल की मैंबरशिप ग्रहण की गई है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल की तरफ से पूरे पंजाब में एक बार फिर से पार्टी को मजबूत करने के लिए मैंबरशिप मुहिम की शुरुआत की गई है। इससे पहले शिरोमणी अकाली दल के पूर्व प्रधान और पूर्व उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणी अकाली दल के गांव बादल में दफ्तर से शिरोमणी अकाली दल की मैंबरशिप का आगाज किया गया था और आज घनौर में भी अकाली दल की मैंबरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
उन्होंने कहा कि लोग समझ चुके हैं कि अकाली दल ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जोकि लोगों की अपनी पार्टी है और जो पंजाब का सही शब्दों में विकास करवा सकती है। इस मौके उनके साथ अवतार सिंह कपूरी, सरबजीत सिंह भोगला, अजैब सिंह मंजोली, सुखदेव सिंह भोगला, धन्ना सिंह हरपालां, ओंकार सिंह रामपुर, सरदूल सिंह चमारू, महेन्दर सिंह चमारू, कर्मजीत सिंह चमारू, जैकप अजरोर, मलकीत सिंह नंबरदार सेहरा, सरपंच तलविन्दर सिंह रुडक़ा, संजीव कुमार चपड़ और नरेश कुमार पीए बीबी जी आदि मौजूद थे।

You may also like