विधायक कोहली की अगुवाई में गुरजीत साहनी ने संभाली दिल्ली में कमान
– दिल्ली में अलग- अलग स्थान पर किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार
पटियाला, 25 जनवरी -आम आदमी पार्टी के पटियाला से विधायक अजीतपाल सिंह कोहली के नेतृत्व में दिल्ली में होने जा रही विधान सभा चुनाव के दौरान सीनियर नेता गुरजीत सिंह साहनी ने पूरी तरह कमांड संभालते आज अलग- अलग स्थानों पर डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया।
गुरजीत साहनी ने कहा कि आज उनकी तरफ से दिल्ली के अलग अलग इलाकों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करके लोगों को पार्टी की तरफ से अब तक किये गए विकास प्रति अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि लोग पूरी तरह जागरूक होकर आम आदमी पार्टी के साथ हैं क्योंकि लोग जानते हैं कि आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली अंदर पिछले समय दौरान कितना विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि पंजाब अंदर भी मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व मेें बड़े स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसी तरह पटियाला अंदर भी विधायक अजीत पाल सिंह कोहली की तरफ से रोजाना केविकास कामों की झडिय़ां लगाई जा रही हैं, जिस प्रति लोगों को पूरी तरह जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार की तरफ से सिर्फ और सिर्फ लोगों को बांटने की राजनीति की जा रही है। इस लिए लोगों को भाजपा को जरा भी मुंह नहीं लगा रहे। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब दिल्ली अंदर आम आदमी पार्टी द्वारा रिकार्ड तोड़ जीत प्राप्त की जाएगी तथा लोगों के लिए विकास के कार्य जारी रखे जाएंगे।
विधायक कोहली की अगुवाई में गुरजीत साहनी ने संभाली दिल्ली में कमान
दिल्ली में अलग- अलग स्थान पर किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार
118