किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 60वें दिन में पहुंचा

तामिलनाडु कर्नाटक में 70 से अधिक जगहो पर 26 को होंगे प्रदर्शन

by TheUnmuteHindi
किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 60वें दिन में पहुंचा

किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 60वें दिन में पहुंचा
– तामिलनाडु कर्नाटक में 70 से अधिक जगहो पर 26 को होंगे प्रदर्शन
चंडीगढ़, 25 जनवरी : किसानी मांगें मनवाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ खनौरी तथा शंभू मोर्चांे पर चल रहा संघर्ष आज भी जारी रहा। मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का मरन व्रत 60वें दिन में पहुंच गया, जिनकी हालत स्थिर है।
उधर आज पटियाला के एसएसपीडॉ. नानक ङ्क्षसह व एसडीएम इशमत विजय ङ्क्षसह ने अपनी टीम के साथ किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल के साथ मुलाकात की और उनकी सेहत का जायजा लिया। एसएसपी डॉ. नानक ङ्क्षसह ने बाकायदा डलेवाल को शिफ्ट किए गए नए आधुनिक कमरे का भी जयजा लिया अैर संतुष्टि का प्रकटावा किया।
किसान नेताओं ने कहा कि किसान नेताओं ने बताया कि आज इस ऐतिहासिक सत्याग्रह को 2 महीने पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से पूरे देश मे चल रही हैं और दोपहर 12 से 1.30 बजे तक देशभर में किसानों के ट्रैक्टर सडक़ों पर होंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि तमिलनाडु-कर्नाटक में 70 से अधिक जगहों पर, पंजाब-हरियाणा में सैंकड़ों जगहों पर एवं अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर किसानों के ट्रैक्टर सडक़ों पर होंगे, मध्यप्रदेश के अशोकनगर में बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी से चल रहा किसान मोर्चा पूर्ण तौर पर किसानों की मांगों पर केंद्रित है और किसी अन्य मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है, यह मोर्चा पूर्ण तौर पर पवित्र है और कोई भी व्यक्ति/ताकत इसे अपवित्र करने का प्रयास न करे।

You may also like