नगर निगम ने अवैध रेहडिय़ों पर की बड़ी कार्रवाई
बड़ी तादाद में लगी रेहडिय़ों को हटाया लेकिन शाम को फिर लगी
पटियाला, 24 जनवरी : अलग अलग जगहों पर अवैध रेहडिय़ां अब बड़े एक्सीडैंटों का कारण बन रही हैं। इसी तरह बड़ी नदी के पुल और शहीद ऊधम सिंह चौंक में लगी भारी बड़ी तदाद में रेहडिय़ां और हुए अवैध कब्जे नगर निगम का मुंह चिढ़ा रहे हैं। इस कारण यहां रोजाना ही एक्सीडेंट हो रहे हैं, उधर आज नगर निगम ने सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई की है।
नगर निगम की टीम ने आज दोपहर समय बड़ी नदी के पुल से कुछ रेहडिय़ां हटवा दी थीं परन्तु फिर यह रेहडिय़ां वहां ही लग गई। नदी के बनाए पुल पर और ऊधम सिंह चौंक के आस-पास लगी रेहडिय़ां नगर निगम का मुंह चिड़ा रही हैं। बिना लाइसेंस से बिना किसी परमीशन से यह रेहडिय़ां बेकाबू होती लग रही हैं। रोजाना रेहडिय़ों की तदाद बढ़ती जा रही है, जिस के साथ पटियाला से देवीगढ़, सनौर और दिल्ली को जाती सडक़ व चौंक पूरी तरह सिकुंड़ कर रह गया है।
इस रोड़ पर बहुत ही हैवी ट्रैफिक है परन्तु फिर भी नगर निगम के अधिकारी तमाशा देख रहे हैं। रेहडिय़ों वालों को और अवेध कब्जाकारों को नगर निगम का बिल्कुल भी डर नहीं या नगर निगम की जाने वाली टीम सेटिंग करके वापिस आ जाती है। आज दोपहर समय गई टीम ने जो रहेहडिय़ां और अवैध कब्जे हटाए थे, वह कुछ देर बाद ही दोबारा लग गए। हैवी ट्रैफिक वाले बड़ी नदी के पुल पर पिछले कुछ समय में ही यह रेहडिय़ां लगा हैं। इससे पहले यहां बिल्कुल सब कुछ साफ होता था।
नगर निगम ने अवैध रेहडिय़ों पर की बड़ी कार्रवाई
बड़ी तादाद में लगी रेहडिय़ों को हटाया लेकिन शाम को फिर लगी
61