किसानों ने शंभू व खनौरी बार्डर पर विशाल रैली करके मोदी सरकार का किया पिट स्यापा
– 29 जनवरी के शंभू मोर्चा की ओर अमृतसर से कूच करेगा सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों का जत्था
चंडीगढ़, 24 जनवरी : किसानों मजदूरों की हकी मांगों संबंधी, शंभू खनौरी व रत्नपुरा (राजस्थान) बार्डरों पर चल रहे दिल्ली आंदोलन 2 को और मजबूत करने के लिए तथा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा 29 जनवरी को शंभू बार्डर को कूच करने की तैयारियों के लिए आज जंडियाला गुरु की दाना मंडी में हजारों किसानों ने विशाल रैली करके मोदी सरकार का पिट स्यापा किया।
इस मौके जानकारी देते हुए सीनियर नेता सरवन ङ्क्षसह पंधेर व जिला प्रधान रंजीत सिंह कलेर बाला ने बताया कि एक साल के गतिरोध के बाद लाखों किसानों और मजदूरों को सडक़ों पर बैठने को मजबूर किया गया, कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, और जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान जोखिम में पडऩे के बाद केंद्र सरकार ने बातचीत का आह्वान किया है। हालांकि, मांगों का समाधान पूरी तरह आंदोलन की मजबूती पर निर्भर करेगा।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य नेता सतनाम सिंह पन्नू और जसबीर सिंह पिड़ी ने कहा कि आज की सभा साबित करती है कि पंजाब के लोग दिल्ली आंदोलन 2 का पूरा समर्थन कर रहे हैं। 26 जनवरी को पूरे देश के किसान और मजदूर ट्रैक्टर लेकर सडक़ों पर उतरकर सरकार को आंदोलन की ताकत दिखाएंगे। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक लाखों ट्रैक्टर, विभिन्न कॉर्पोरेट गोदामों, शॉपिंग मॉलों और भाजपा नेताओं के घरों के सामने प्रदर्शन करेंगे। अमृतसर जिले में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। 24 और 25 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर तैयारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, और 29 जनवरी को सैकड़ों ट्रॉलियां ब्यास में इक_ा होंगी। 30 जनवरी की सुबह ये जत्था शंभू मोर्चा की ओर कूच करेगा। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। आज की सभा में 5 प्रस्ताव पास किए गए। संगठनों की एकता, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की प्रतिज्ञा, बुद्धिजीवियों से समर्थन की अपील, धार्मिक नेताओं और कलाकारों से सहयोग की मांग, और सभी सार्वजनिक संघर्षों का समर्थन। इस मौके पर बलदेव सिंह बग्गा, कंधार सिंह भोएवाल, बलविंदर सिंह बिंदु और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।
किसानों ने शंभू व खनौरी बार्डर पर विशाल रैली करके मोदी सरकार का किया पिट स्यापा
29 जनवरी के शंभू मोर्चा की ओर अमृतसर से कूच करेगा सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों का जत्था
57