विजिलेंस ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय व घर में की छापामारी

पश्चिम चंपारण के रूप में तैनात है रजनीकांत

by TheUnmuteHindi
विजिलेंस ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय व घर में की छापामारी

विजिलेंस ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय व घर में की छापामारी
पश्चिम चंपारण के रूप में तैनात है रजनीकांत
नई दिल्ली, 23 जनवरी : विजिलेंस की टीम ने आज बेतिया में निगरान विभाग के एक जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय तथा घर पर रेड मारकर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बेतिया में निगरानी विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर पर रेड की है। जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीशकांत प्रवीण के बेतिया सरिसवा रोड स्थित किराए के मकान पर ये छापेमारी की है। विजिलेंस की स्पेशल टीम ने रजनीकांत प्रवीण के विरुद्ध उनके तीन ठिकानों, जिला शिक्षा कार्यालय, डीईओ के सरिसवा रोड स्थित आवास और एनएच 727 में यामाहा शो रूम के पास एक निजी ट्रस्ट कार्यालय पर छापेमारी की है। यह छापेमारी बिहार विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दराद के निर्देश पर की गई है। गौरतलब है कि, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण जिला शिक्षा अधिकारी, बेतिया (पश्चिम चंपारण) के रूप में तैनात हैं। रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अधिकारी हैं। रजनीकांत साल 2005 में सेवा में आए। उनकी सेवा की कुल अवधि लगभग 19-20 वर्ष है, जिसको लेकर जांच चल रही है।

You may also like