अफवाह फैलने के कारण हुआ महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसा
13 के करीब लोगों ने गंवाई अपनी जान
मुंबई, 23 जनवरी : महाराष्ट्र के जलगांव में गत दिवस हुए रेल हादसे के बाद से लोगों में डर व सहम का माहौल है तथा इस किसी द्वारा इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया जा रहा है। बता दें कि इस हादसे में अब तक 13 के करीब लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जानकारी के अनुसार लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्री इतना डर गए कि वह चलती ट्रेन से ही कूदने लगे। इसी बीच बगल की पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। ट्रेन से कूदने वाले कई लोग कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 30 से 40 लोग ट्रेन से कूद पड़े थे। यह हादसा जलगांव की पाचोरा तहसील के परधाडे गाव के पास हुआ।
उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने दी जानकारी
इस दुर्घटना पर अब उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है। दुर्घटना कैसे हुई? अफवाह किसने फैलाई? अजित पवार ने इस बारे में बताया। इस घटना की जानकारी देते हुए अजित पवार ने कहा, ‘पुष्पक एक्सप्रेस मुंबई की ओर आ रही थी, तभी पाचोरा के पास रसोई यान बोगी के चाय बेचने वाले ने आग लगने की अफवाह फैलाई. यह सुनकर ट्रेन में यात्रा कर रहे उदलकुमार और विजयकुमार ने डर के मारे चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
अफवाह फैलने के कारण हुआ महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसा
13 के करीब लोगों ने गंवाई अपनी जान
58
previous post