इस्राइल-गाजा में संघर्ष विराम होने से लोगों में राहत

युद्ध वाली जगहों पर मनाया गया जशन

by TheUnmuteHindi
इस्राइल-गाजा में संघर्ष विराम होने से लोगों में राहत

इस्राइल-गाजा में संघर्ष विराम होने से लोगों में राहत
युद्ध वाली जगहों पर मनाया गया जशन
नई दिल्ली, 20 जनवरी : इस्राइल और गाजा पट्टी के बीच चल रहे लंबे संघर्ष के बाद अब दोनों ओर से संघर्ष विराम को ऐलान हुआ है, जिस कारण लोगों ने काफी राहत महसूस की है। जानकारी के अनुसार फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास ने उन तीन महिला बंधकों के नाम जारी कर दिए जिन्हें वह रविवार को रिहा करने की योजना बना रहा है। बंधकों के नाम जारी करने के साथ ही संघर्ष विराम को लेकर गतिरोध दूर हो गया। इस्राइल ने कहा कि गाजा में संघर्ष विराम प्रभावी हो गया है। हमास की ओर से बंधकों की सूची जारी नहीं किए जाने के कारण इसमें लगभग तीन घंटे की देरी हुई। संघर्ष विराम के प्रभावी होते ही युद्ध वाली जगहों पर जश्न मनाया गया और कुछ फलस्तीनी अपने घरों की ओर लौटने लगे। इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास जब तक कई फलस्तीनी कैदियों के बदले में रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों की सूची नहीं दे देता, तब तक गाजा में संघर्ष विराम प्रभावी नहीं होगा।
संघर्ष विराम को लेकर भारत कर चुका है अपील
बता दें कि सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायली शहरों पर किए गए हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पर सैन्य हमले शुरू किए थे। हमास के हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत लगातार संघर्ष विराम का आह्वान करता रहा है। भारत ने गाजा युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है।

You may also like