आप नेता अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए की नई घोषणाएं
कहा, भाजपा ने पुलिस बल से रुकवाई स्क्रीनिंग
नई दिल्ली, 18 जनवरी :आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली में किरायेदारों को बिजली और पानी फ्री होने का लाभ नहीं मिल रहा है, इन्हें भी फ्री बिजली और पानी का लाभ मिलना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां लोग यह बात कहते हैं कि हमें अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी का कारण है कि हर कोइई ना कोई पार्टी मतदाताओं के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में ्र्रक्क के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के सभी किरायेदारों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘आज भाजपा की साजिशों और षड्यंत्रों का पर्दाफाश करने वाली फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें आप के नेताओं को फर्जी तरीके से जेल भेजने की भाजपा की साजिशों को दिखाया गया। यह स्क्रीनिंग प्राइवेट थी। इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं था, लेकिन भाजपा ने दिल्ली पुलिस को भेजकर स्क्रीनिंग रुकवा दी।
इससे पहले भी जनता से किए हैं कई वादे
अरविंद केजरीवाल इससे पहले दिल्ली की जनता से कई वादे कर चुके हैं। महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए पहले हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है। महिलाओं को डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा जारी रखने की बात भी कही गई है। आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का एलान किया है। इसके तहत 60 वर्षों के ऊपर के सभी बुजुर्गों को निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा का एलान। इतना ही नहीं बुजुर्गों के लिए अलग से पेंशन की व्यवस्था करने का भी वादा किया गया है।
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए की नई घोषणाएं
कहा, भाजपा ने पुलिस बल से रुकवाई स्क्रीनिंग
59