कैपिटल रोटुंडा के अंदर आयोजित होगा ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह

अत्यधिक ठंड के कारण किया बदलाव

by TheUnmuteHindi
कैपिटल रोटुंडा के अंदर आयोजित होगा ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह

कैपिटल रोटुंडा के अंदर आयोजित होगा ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह
अत्यधिक ठंड के कारण किया बदलाव
अमेरिका, 18 जनवरी : अमेरिका के मौसम विभाग ने वॉशिंगटन में बहुत ठंंडे तापमान की संभावना जताई है, जो इस दिन के लिए रिकॉर्ड सर्दी में से एक है। यह पहली बार होगा जब 40 वर्षों बाद कोई राष्ट्रपति कैपिटल की सीढिय़ों के बजाय अंदर शपथ लेगा। बता दें कि अत्यधिक ठंड की भविष्यवाणी के कारण सोमवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शपथग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा के अंदर आयोजित किया जाएगा। कैपिटल रोटुंडा को हर शपथग्रहण के लिए वैकल्पिक स्थल के रूप में तैयार किया जाता है, लेकिन इसे अंतिम बार 1985 में इस्तेमाल किया गया था जब राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। ट्रंप का शपथग्रहण सोमवार दोपहर 12 बजे (स्थानीय समय) निर्धारित है, जब तापमान -6एष्ट रहने की संभावना है।
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन होंगे शामिल
एएनआइ के अनुसार ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ शिरकत करेंगे। एक अधिकारी ने बताया, मुकेश और नीता अंबानी 18 जनवरी को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से एक रात पहले नीता और मुकेश अंबानी ट्रंप के साथ कैंडललाइट डिनर में भाग लेंगे। अंबानी दंपती रिसेप्शन में भी शिरकत करेंगे।

You may also like