अभिनेता सैफ अली खान की हालत में हुआ सुधार
जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
मुंबई, 18 जनवरी : बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गत दिनों बड़ा हमला हुआ था, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए थे अब सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और दो से तीन दिन में उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सैफ के मुंबई स्थित घर में एक घुसपैठिए ने चाकू से ताबडतोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। खान (54) पर बृहस्पतिवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिनेता पर गर्दन और रीढ़ समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।
पीठ में लगी थी गंभीर चोट
डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अली खान को आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. वह चल-फिर रहे हैं और सामान्य खाना भी खा रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि खान को दो से तीन दिनों में छुट्टी मिलने की उम्मीद है. लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने शुक्रवार को कहा, हम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रहे हैं और वह हमारी उम्मीदों के अनुसार बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमने उन्हें बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है और अगर वह अच्छा महसूस करते हैं तो दो से तीन दिनों में हम उन्हें छुट्टी दे देंगे। डांगे ने कहा कि खान को तीन चोटें आई थीं, दो हाथ पर और एक गर्दन के दाहिने हिस्से पर सबसे गंभीर चोट पीठ में थी। यह चोट रीढ़ की हड्डी में थी।
61
previous post