किसानों ने खनौरी बार्डर पर की प्रेस कान्फ्रेंस

कहा, 21 को शंभू मोर्चा से दिल्ली कूच होगा तथा 26 को ट्रैक्टर मार्च होगा

by TheUnmuteHindi
किसानों ने खनौरी बार्डर पर की प्रेस कान्फ्रेंस

किसानों ने खनौरी बार्डर पर की प्रेस कान्फ्रेंस
कहा, 21 को शंभू मोर्चा से दिल्ली कूच होगा तथा 26 को ट्रैक्टर मार्च होगा
चंडीगढ़, 18 जनवरी : खनौरी बार्डर में हुई प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुए किसान नेता सरवन ङ्क्षसह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवालकी हालत रोजाना बिगड़ रही है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरकर मूक दर्शक बनी बैठी है। इसलिए किसानों द्वारा 21 को शंभू मोर्चा से दिल्ली कूच होगा था 26 को ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शिरकत करेंगे। किसान नेताओं ने बताया कि किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल की सेहत बहुत चिंताजनक है, जोकि बेहोशी की हालत में हैं। इसलिए मौके पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनकी स्थिति संभालने का प्रयास किया हे। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। वर्तमान में डल्लेवाल अर्ध बेहोशी की स्थिति में हैं और उन्हें पानी तक पचाने में मुश्किल हो रही है। डल्लेवाल की बिगड़ती स्थिति ने किसानों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और मोर्चे पर स्थिति को लेकर सतर्क हैं।

You may also like