पंजाब में आतंकी बड़ी वारदात की फिराक में

खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के सक्रिय होने का जाहिर किया अंदेशा

by TheUnmuteHindi
पंजाब में आतंकी बड़ी वारदात की फिराक में

पंजाब में आतंकी बड़ी वारदात की फिराक में
खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के सक्रिय होने का जाहिर किया अंदेशा
अमृतसर, 16 जनवरी : पंजाब में खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के सक्रिय होने का अंदेशा जाहिर किया है। बता दें कि बीती रात जहां मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैंतीपुर में सांसद व पूर्व कैबिनेट सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी को निशाना बनाया गया, वहीं धमाके की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली। अब पंजाब में पुलिस थानों, चौकियों को निशाना बनाने के बाद अब विदेशों में बैठे आतंकियों ने स्लीपर सैल के जरिए नेताओं के करीबी व्यापारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। राज्य में पिछले 50 दिन में एक दर्जन से ज्यादा धमाके हो चुके है। जानकारी के अनुसार इस बीच केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस के साथ फिर इनपुट शेयर किया है कि आतंकी पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस लगातार दावा कर रही है कि हमलों की सभी वारदातों के आरोपितों को पकड़ लिया गया है लेकिन इसके बावजूद हमले नहीं रुक नहीं रहे है। पाकिस्तान में मौजूद इस्लामिक टेरर ऑर्गेनाइजेशन भारत मे सिलसिले वार तरीके से बम ब्लास्ट करने की फिराक में है। खुफिया विभाग के मुताबिक इस्लामिक आतंकी संगठन बांग्लादेश की मदद से भारत में आतंकी हमले करना चाहते हैं। बांग्लादेश और वेस्ड टेरर एलीमेंट भारत के प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की फिराक में हैं, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट सांझा किया है।

You may also like