संघर्ष विरोम समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है : बेंजामिन नेतन्याहू
कहा, संघर्ष को अंतिम रूप देने का किया जा रहा है काम
नई दिल्ली, 16 जनवरी : इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है, जिसके तहत हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इस्राइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था, वहीं दूसरी ओर इसके बाद इस्राइल ने जवाबी हमले किये, जिसमें फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 46,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए। इसके अलावा गाजा की अनुमानित 90 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई और मानवीय संकट पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार देर रात कहा कि हमास के साथ संघर्ष विराम समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है तथा इसे अंतिम रूप देने पर काम किया जा रहा है। नेतन्याहू के इस बयान से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका और कतर ने समझौते की घोषणा की थी जो गाजा में 15 महीने से बनी हुई युद्ध की विनाशकारी स्थिति को थामेगा और बड़ी संख्या में बंधकों के रिहा होने का रास्ता साफ करेगा। इस संघर्ष ने पश्चिम एशिया को अस्थिर कर दिया है और दुनियाभर में इसे लेकर प्रदर्शन हुए हैं। समझौते की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में फलस्तीनी सडक़ों पर उतरे और उन्होंने खुशी मनाई। मध्य गाजा के दीर अल बलाह में महमूद वादी ने कहा, ‘‘इस समय हम जो महसूस कर रहे हैं, कोई नहीं कर सकता। इसे बयां नहीं किया जा सकता। इसलिए इसे अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।
संघर्ष विरोम समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है : बेंजामिन नेतन्याहू
कहा, संघर्ष को अंतिम रूप देने का किया जा रहा है काम
94
previous post