ईसरो ने अंतरिक्ष इतिहास मेें अपना नाम किया दर्ज

एक्सपेरीमेंट के तहत उपग्रहों की सफल डाकिंग की

by TheUnmuteHindi
ईसरो ने अंतरिक्ष इतिहास मेें अपना नाम किया दर्ज

ईसरो ने अंतरिक्ष इतिहास मेें अपना नाम किया दर्ज
एक्सपेरीमेंट के तहत उपग्रहों की सफल डाकिंग की
नई दिल्ली, 16 जनवरी : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ईसरो) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है। बता दें कि गुरुवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’ की। इसरो ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सांझा करते हुए सभी को अवगत करवाया है।
इसरो ने 2024 को शुरू किया था एक्सपेरीमेंट
इससे पहले 12 जनवरी को इसरो ने उपग्रहों को ‘डॉक’ करने के परीक्षण के तहत दो अंतरिक्ष यान को तीन मीटर की दूरी पर लाकर और फिर सुरक्षित दूरी पर वापस भेजा था। इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) मिशन को सफलतापूर्वक शुरू किया था। इसरो ने रात 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र यानी शार से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) लॉन्च किया था। मिशन की कामयाबी भारतीय अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना और चंद्रयान-4 जैसे मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए अहम साबित होगी। मिशन निदेशक एम जयकुमार ने बताया था कि 44.5 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी60 रॉकेट दो अंतरिक्ष यान चेजर (एसडीएक्स01) और टारगेट (एसडीएक्स02) लेकर गया है।

You may also like