खडूर साहिब में आढ़ती की गोलियां मारकर की दिन दिहाड़े हत्या

गैंगस्टरों को पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
खडूर साहिब में आढ़ती की गोलियां मारकर की दिन दिहाड़े हत्या

खडूर साहिब में आढ़ती की गोलियां मारकर की दिन दिहाड़े हत्या
गैंगस्टरों को पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार
खडूर साहिब : खडूर साहिब में एक आढ़ती की दिन दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या करने का समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार खडूर साहिब के हरिके कस्बे में एक आढ़ती राम गोपाल की दिनदहाड़े बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शूटर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हरिके पुलिस ने पांच किलोमीटर तक उनका पीछा कर मुठभेड़ के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। एक शूटर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे की टांग टूट गई। तीसरा आरोपी मौके से भाग निकला। घटना सुबह 9:30 बजे की है, जब राम गोपाल अपनी आढ़त पर बैठकर धूप सेक रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो शूटर उनके पास पहुंचे और उन पर गोलियां चला दीं, जिस कारण अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विदेश में बैठे गैैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
इस हत्याकांड के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। लिखा कि रामगोपाल की हत्या उसने करवाई है। गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने लिखा कि राम गोपाल आतंकी लखबीर सिंह लंडा का खास बंदा था। यह लोग मिलकर काम करते थे। उक्त आढ़ती की हत्या कर उन्होंने अपने भाई सरपंच गुरदीप की हत्या का बदला लिया है।

You may also like