खेलो इंडिया गत्तका लीग का समापन समारोह आयोजित
12 विभिन्न राज्यों के 115 एथलीटों ने लिया हिस्सा
चंडीगढ़, 13 जनवरी : खेलो इंडिया गतका लीग की शुरुआत 10 जनवरी 2025 को एनएस एनआईएस पटियाला में हुई थी और 12 जनवरी 2025 को इसका समापन समारोह हुआ । इस आयोजन में 12 विभिन्न राज्यों के 115 एथलीटों ने भाग लिया था। लडक़ों की श्रेणी में: चंडीगढ़ ने स्वर्ण पदक, पंजाब ने रजत पदक, दिल्ली और हरियाणा दोनों ने कांस्य पदक प्राप्त किया और लड़कियों की श्रेणी में: पंजाब ने स्वर्ण पदक, दिल्ली ने रजत पदक, बिहार और हरियाणा दोनों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। भारतीय खेल प्राधिकरण ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सुश्री प्रीति यादव, (आईएएस) डिप्टी कमिश्नर, पटियाला और श्री हरप्रीत सिंह, (आईएएस) खेल निदेशक पंजाब को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में जीएफआई के उपाध्यक्ष डॉ राजिंदर सिंह सोहल और जीएफआई के सभी सदस्य भी मौजूद थेढ्ढ श्री विनीत कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक एनएसएनआईएस पटियाला ने कह कि गतका का पंजाब में अपना प्रमुख स्थान है क्योंकि इसे हमारे छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा शुरू किया गया था। यह पंजाब की धरोहर है। उन्होंने बताया कि गतका को राष्ट्रीय खेलों में जोड़ा जाता है और हम गतका को अंतर्राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया ढ्ढ
खेलो इंडिया गत्तका लीग का समापन समारोह आयोजित
12 विभिन्न राज्यों के 115 एथलीटों ने लिया हिस्सा
75