120
आप नेता श्वेता जिन्दल ने किया मेयर कुंदन गोगिया का सम्मान
– पूरी लगन और मेहनत के साथ की जाएगी शहर की सेवा : कुंदन गोगिया
पटियाला, 13 जनवरी : आम आदमी पार्टी की महिला विंग पंजाब की स्टेट सैक्ट्री श्वेता जिन्दल की तरफ से आज नव नियुक्त मेयर कुंदन गोगिया का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।
इस मौके श्वेता जिन्दल ने कहा कि नव नियुक्त मेयर कुंदन गोगिया आम आदमी पार्टी के टकसाली, मेहनती, इमानदार और धरती के साथ जुड़े व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कुंदन गोगिया के मेयर बनने पर मुझे बहुत ख़ुशी हुई। मैं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो माननीय अरविन्द केजरीवाल का और सीएम भगवंत मान का भी धन्यवाद करती हूं।
इस मौके मेयर कुंदन गोगिया ने भी सभी का धन्यवाद करते भरोसा दिलाया कि वह पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ शहर की सेवा करेंगे और किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे।