खनौरी पर ठंड के कारण एक अन्य किसान की गई जान
राजिंदरा अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
चंडीगढ़, 13 जनवरी : शंभू और खनौरी बार्डर पर जहां किसानों द्वारा संघर्ष किया जा रहा है और किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल मरन व्रत पर बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ आज खनौरी बार्डर पर ठंड कारण एक अन्य किसान की हालत गंभीर हो गई, जिसको राजिन्दरा अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया परन्तु वहां उसकी मौत हो गई है। दूसरी तरफ जगजीत सिंह डलेवाल की बिगड़ती हालत को देख कर आज सरकार ने फिर खनौरी बार्डर पर पहुंच कर डलेवाल की सेहत का निरीक्षण किया है परन्तु उन्होनेे किसी भी मैडीकल ट्रीटमेंट लेने से इन्कार कर दिया है, जिस कारण हालत लगातार चिंताजनक बनते जा रहे हैं। डलेवाल के शरीर में पानी लगातार घट रहा है और उन को अन्य कई भयानक बीमारियों ने घेर लिया है, जिस कारन पूरी टीम में बेहद चिंता बनी हुई है। जानकारी के अनुसार खनौरी बार्डर पर एक किसान जग्गा सिंह पुत्र दरबारा सिंह गांव गोदारा जिला फरीदकोट जोकि पिछले लम्बे समय से खनौरी बार्डर पर डटा हुआ है की अचानक ठंड कारण सेहत खराब हो गई, जिसको पहले मैडीकल ट्रीटमेंट देने के बाद राजिन्दरा अस्पताल पटियाला में इलाज के लिए लाया गया, जहां उन की मौत हो गई है।
खनौरी पर ठंड के कारण एक अन्य किसान की गई जान
राजिंदरा अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
69