खनौरी बार्डर : किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 49वें दिन में दाखिल

एकता के लिए 13 फरवरी को होगी एसकेएम और शंभू खनौरी मोर्चों के किसान नेताओं के बीच मीटिंग

by TheUnmuteHindi
खनौरी बार्डर : किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 49वें दिन में दाखिल

खनौरी बार्डर : किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 49वें दिन में दाखिल
– एकता के लिए 13 फरवरी को होगी एसकेएम और शंभू खनौरी मोर्चों के किसान नेताओं के बीच मीटिंग
पटियाला, 13 जनवरी : एमएसपी समेत अन्य 13 किसानी मांगों को ले कर मरने व्रत पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के प्रधान जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 49वे दिन में पहुंच गया है और वह इस समय जिंदगी और मौत की लड़ाई बीच जूझ रहे हैं।
किसानी संघर्ष को ओर आगे बढ़ाने के लिए आज खनौरी बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक, किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं की मीटिंग हुई, जिस में कई अहम फैसले लिए गए। मोर्चे के नेताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का धन्यवाद किया है, जिन्होंने मोर्चे की अपील के बाद आपसी तालमेल कमेटी की मीटिंग 13 फरवरी को पातड़ां में रख ली है जिससे किसानों की पूरी एकता होकर संघर्ष को आगे बढ़ाया जा सके और मोदी की जड़ेें हिलाई जा सकें।
उधर आज हरियाणा के किसानों का बड़ा जत्था खनौरी में पहुंचा और उन्होंने जोरदार रोष रैली भी की। इस मौके किसान नेताओं नेे ऐलान किया कि हरियाणा के किसान जगजीत सिंह डलेवाल के साथ खड़े हैं। किसानों ने कहा कि यदि कोई अनहोनी हो गई तो यह संघर्ष इतना विराट हो जायेगा कि इसको केंद्र सरकार संभाल नहीं सकेगी। किसान नेताओं ने कहा कि अब डलेवाल के लिए अन्य हजारों किसान कुर्बानी करने के लिए तैयार हैं। इस मौके हरियाणा के किसानों ने डलेवाल के समर्थन में पूरा सहयोग देने का वायदा किया।
धार्मिक संतों- महापुरुषों को किसान नेता जगजती सिंह ने लिखा पत्र
इस मौके 48 दिन से मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल ने देश के संतों महापुरुषों और धार्मिक गुरूओं को निवेदन पत्र लिख कर उनसे मांग की है कि वह देश की किसानी को बचाने के लिए आगे आएं। उन्होंने सभी धार्मिक संस्थाओं को लिखा है कि मोदी सरकार जानाबुझ कर देश की किसानी जोकि देश की अर्थ व्यवस्था की रींड की हड्डी है को खत्म करना चाहती है। उन्होंने बहुत डिटेल में निवेदन पत्र लिखते कहा कि वह इससे पहले प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति सभी को पत्र लिख चूके हैं, जो कि सभी ही चुप हैं। उन्होंने कहा कि यदि समूचे देश के संत महात्मा इस संघर्ष को सहयोग दें तो मोदी सरकार को झुकाया जा सकेगा।

You may also like