पंजाब अंदर लड़कियों के दर अनुपात कम होना गहरी चिंता का विषय : प्रो. बडूंगर
पटियाला, 13 जनवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर ने पंजाब अंदर लड़कियों के दर अनुपात कम होने पर चिंता का प्रकटावा किया है। प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि जिस धरती पर जगत गुरू श्री गुरु नानक देव जी के सिंह नाद गूंजा। जिस धरती पर पातशाह ने सो क्यों मंदा आखिए जितु जमहि राजाना।। (473) का उत्तम संदेश देकर घोर निरादारी का नर्क भोग रही महिला के हक में नारा बुलंद किया था, उस धरती पर लड़कियों का अनुपात दर घटना तो एक समाजिक कलंक भी है। उन्होंने कहा कि लडक़ी तथा महिला तो संसार, समाज का केंद्र बिंदु है। उससे बिना संसार के अस्तित्व बारे सोचा भी नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि लड़कियां घर परिवार की शान व इमान होती हैं। लडक़ी तो पेके और ससुराल घर परिवार का रोशन चिराग होती है। उन्होंने पंजाबियों को अपील करते हुए कहा कि आओ लोहड़ी के दिन अहद करें व केवल और केवल लडक़े की चाहत को छोडक़र लडक़ी का भी घर में स्वागत करके इस कलंक से बचें।
पंजाब अंदर लड़कियों के दर अनुपात कम होना गहरी चिंता का विषय : प्रो. बडूंगर
लड़कियों का अनुपात दर घटना तो एक समाजिक कलंक
174