एसएसपी विजिलेंस रुपिंदर सिंह ने ऑल इंडिया पुलिस गोल्फ चैंपियनशिप जीती

सभी राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के गजटेड अधिकारियों ने भाग लिया

by TheUnmuteHindi

चंडीगढ़, 12 जनवरी – रुपिंदर सिंह, एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना ने गुजरात पुलिस द्वारा अहमदाबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट 2024-25 में ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली है।
इस वार्षिक टूर्नामेंट में सभी राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के गजटेड अधिकारियों ने भाग लिया। कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स के गोल्फ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बाद रुपिंदर सिंह का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। समापन दिवस पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

You may also like