एन. आई. एस. पटियाला में हुई खेलो इंडिया गतका लीग 2024-25 की शुरुवात
पटियाला : खेलो इंडिया गतका लीग 2024-25 आज एन एस एन. आई. एस. पटियाला में एक रोमांचक उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुई। श्री सुमित मिगलानी, निदेशक, एनएस एन. आई. एस. पटियाला और डॉ. राजिंदर सिंह सोहल (उपाध्यक्ष जी. एफ. आई.) ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है । 16 राज्यों के लगभग 128 प्रतिभाशाली एथलीट 10 से 12 जनवरी तक गतका की समृद्ध विरासत का जश्न मनाते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में श्री शिवानंद मिश्रा उप निदेशक, श्री सुधीर रेड्डी उप निदेशक, श्री रजनीश मिश्रा सहायक निदेशक, श्री शाश्वत झा सहायक निदेशक और एन. आई. एस. कर्मचारी उपस्थित थे। भारतीय खेल प्राधिकरण (एस. ए. आई), राष्ट्रीय खेल महासंघों (एन. एस. एफ. एस.) के सहयोग से कई आयु समूहों के लिए खेलो इंडिया गतका लीग टूर्नामेंट आयोजित करता है।
एन. आई. एस. पटियाला में हुई खेलो इंडिया गतका लीग 2024-25 की शुरुवात
75