डिप्टी कमिश्नर द्वारा राजपुरा में ट्रैफिक समस्याओं और लगते भारी जाम का निरीक्षण

गगन चौंक और टाहली वाला चौंक में यातायात नियमित करने के लिए तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए

by TheUnmuteHindi
डिप्टी कमिश्नर द्वारा राजपुरा में ट्रैफिक समस्याओं और लगते भारी जाम का निरीक्षण

डिप्टी कमिश्नर द्वारा राजपुरा में ट्रैफिक समस्याओं और लगते भारी जाम का निरीक्षण
– गगन चौंक और टाहली वाला चौंक में यातायात नियमित करने के लिए तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए
– लोग भी यातायात नियमों की पालना करें- डा. प्रीति यादव
पटियाला, 11 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर पटियाला डा. प्रीति यादव ने राजपुरा शहर में ट्रैफिक भीड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने एस. डी. एम अविकेश गुप्ता को साथ लेकर गगन चौक, जी. टी. रोड और टाहली वाला चौंक के आस- पास ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर ने गाडिय़ों की भारी भीड़ और जाम वाली स्थिति को गंभीरता के साथ लेते हुए, उन्हों ने सुचारू यातायात परवाह को यकीनी बनाने के लिए व्यापक दिशा- निर्देश जारी किए और स्थानीय प्रशासन को भीड़ घटाने के लिए तुरंत उपाय लागू करने के निर्देश दिए।
डा. प्रीति यादव ने एस.डी. एम अविकेश गुप्ता को पास के उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग करने के निर्देश दिए जिससे उद्योगों के लिए चलते ट्रकों और भारी वाहनों के लिए समर्पित गली बनाने के लिए एक योजना तैयार की जा सके। इस पहल का उद्देश्य जी. टी रोड और चंडीगढ़ रोड पर ऐसे वाहनों के कारण होने लगते गाडिय़ों के जाम को घटाना यातायात को सुचारू बनाना है।
डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक को सक्रियता के साथ नियमित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्हों ने पुलिस को ज़्यादा भीड़ वाले समय की समीक्षा करने के निर्देश दिए और गगन चौंक में दोनों मोड़ों पर खड़तीं बसों का स्टापेज को चंडीगढ़ रोड पर पटियाला रोड की तरफ थोड़ा ओर आगे तबदील करने का सुझाव दिया। इस तबदीली के साथ मौजूदा स्थानों पर रोजाना की यात्रियों द्वारा बसों में चढऩे उतरने के कारण होने वाली भीड़ को घटाने की उम्मीद है।
टाहली चौक के अपने दौरे दौरान, डा. प्रीति यादव ने नगर कौंसिल अधिकारियों को सडक़ों में रुकावट डालने वाले कब्जे हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दे कर कहा कि फल और सब्जी विक्रेताओं को सडक़ की जगह पर रेहडिय़ां लगाने की बजाए अपने निर्धारित स्थानों पर ही रहना चाहिए, क्योंकि कब्जे ऐसे अवैध कब्जों के कारण ट्रैफिक रुकावट पैदा होती है।
एस.डी.एम अविकेश गुप्ता और स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर को पहचाने गए मुद्दों को हल करने के लिए तेजी के साथ कार्यवाही करने का भरोसा दिया। उन्होंने सडक़ों को साफ करने और राजपुरा शहर, जिसमें टाहली वाला चौंक और भारी रश वाले गगन चौक में यातायात दिक्कतों को घटाने के लिए हल करने के लिए ठोस कदम उठाने की वचनबद्धता प्रगट की। डिप्टी कमिश्नर ने ट्रैफिक स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तालमेल के साथ काम करने की ताकीद की जिससे शहर निवासियों और राहगीरों के लिए सुचारू यातायात को यकीनी बनाया जा सके।

You may also like