श्री बद्री नाथ बहादुरगढ़ में मनाया श्री हिन्दू तखत भारत का स्थापना दिवस

मेरा लक्ष्य सनातन की सेवा करना और दान के पैसे का दुरुपयोग को रोकना : ब्रह्मानन्द गिरी

by TheUnmuteHindi
श्री बद्री नाथ बहादुरगढ़ में मनाया श्री हिन्दू तखत भारत का स्थापना दिवस

श्री बद्री नाथ बहादुरगढ़ में मनाया श्री हिन्दू तखत भारत का स्थापना दिवस
– मेरा लक्ष्य सनातन की सेवा करना और दान के पैसे का दुरुपयोग को रोकना : ब्रह्मानन्द गिरी
पटियाला, 11 जनवरी : हर साल की तरह इस साल भी श्री हिन्दू तखत भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें मंदिर श्री बद्री नाथ बहादुरगढ़ में अलग- अलग स्टेटों से प्रतिनिधि पहुंचे, जहां बाहर से आए मेहमानों का सम्मान प्रमुख श्री हिन्दू ब्रह्मा नंद गिरी महाराज की तरफ से किया गया। स्टेज से बोलते तखत के अलग- अलग प्रतिनिधिओं की तरफ से ब्रह्मा नंद गिरी महाराज की तरफ से किये जा सनातन के काम की प्रशंशा की गई। इस समय ब्रह्मा नंद गिरी जी महाराज की तरफ से बोलते कहा कि सबसे पहले वह ब्रह्म लीन गुरू पंचानंद गिरी जी महाराज को सिर झुकाकर प्रणाम करते हैं, जिन के आशीर्वाद के साथ आज वह इस गद्दी पर विराजमान हैं और उनका लक्ष्य सनातन की सेवा करना और पटियाला के भोले भाले लोगों के दिए दान के पैसों की हो रहे दुरुपयोग को रोकना है, जिस सम्बन्धित वह जल्द लोगों के और प्रशासन के ध्यान में लाएंगेे। पिछले कई सालों से पटियाला के करोड़ों के घपले उजागर किये जाएंगे, जहां स्नातनियों का धन्यवाद किया गया, वहां ही जिला पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया।
इस मौके देखने में मंदिर बहादुरगढ़ में शोभा यात्रा में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में इकठ्ठा हुए सनातनी तकरीबन पांच सौ गाडिय़ां, सात सौ मोटर साइकिलों के द्वारा यात्रा में शामिल थे जो कि पटियाला के सभी बाजारों में से होते हुए अदालत बाजार, सरहन्दी गेट, लाहौरी गेट, धरमपुरा बाजार, बर्तनों वाला बाजार, आर्य समाज, लहौरी गेट से होते हुए श्री काली माता मन्दिर में पहुंची, जहां ब्रह्मा नंद गिरी जी महाराज और सभी स्नातनियों की तरफ से श्री काली माता के चरणों में नतमस्तक हुए। इस दौरान बाजारों में अलग- अलग तरह के लंगरों का प्रबंध किया था। देखने में जहां स्नातनियों की तरफ से सैंकड़ों स्थानों पर ब्रह्मा नंद गिरी महाराज का सम्मान किया गया वहां ही सिख भाईचारे की तरफ से सम्मानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।
इस मौके महामंडलेवर सत्यता नंद गिरी जी, महामंडलेवर रसजेश्वरा नंद जी, अश्वनी भार्गव हरियाणा प्रमुख, हंसपाल जम्मू कश्मीर, एडवोकेट रजिन्दर पाल आनंद राष्ट्रीय सीनियर उप प्रधान, गजिन्दर शर्मा उप प्रधान, अजय कुमार शर्मा चेयरमैन, सुरेश पंडित, बिक्रम भल्ला, एडवोकेट अमन सूलर महासचिव, सरवण कुमार, राजेश केहर सीनियर हिंदू नेता, हिमालय केहर, पवन भनोट, कुनाल अग्रवाल मीडिया इंचार्ज राष्ट्रीय, काका प्रधान गुडमंडी, हैपी लोट प्रधान धीरू नगर, पूनम शर्मा पंजाब प्रधान, आरडी बिश्रोई, भुपिंदर दादा ओएसडी, गुरप्रीत गोल्डी, बीरू हाजिर थे।

You may also like