किडनी फेल्योर के मरीजों के लिए वरदान बनी किडनी ट्रांसप्लांट तकनीक
पटियाला के पार्क अस्पताल में शुरू हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, पंजाब सरकार ने दी मान्यता
पटियाला : पार्क मल्टी-सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटियाला ने किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगाई है। अत्याधुनिक किडनी ट्रांसप्लांट तकनीक के जरिए यहां सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण किया जा रहा है। इस पहल के साथ ही पार्क अस्पताल पटियाला का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है जिसे पंजाब सरकार ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मान्यता प्रदान की है। अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डा. जिवतेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नवीनतम सर्जिकल और मेडिकल तकनीक उपलब्ध है। उन्नत उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की बदौलत मरीजों को बेहतर देखभाल और सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को इलाज से पहले और बाद में संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है ताकि वे एक बेहतर जीवन जी सकें।
इस मौके पर जनरल सर्जन डा. गुरजोत सिंह ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया काफी जटिल होती है, लेकिन पार्क अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने इसे सरल और सुलभ बनाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की टीम मरीजों के साथ घर जैसा माहौल बनाकर उनका इलाज करती है ताकि वे जल्दी ठीक हो सकें। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कपलेश और डा. ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण अस्पताल ने कम समय में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की टीम हमेशा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।