पटियाला अग्रवाल इंटेलेक्चुअल फोरम द्वारा कम्बल वितरण समारोह आयोजित : नरेश जैन
कार्यक्रम का आरंभ गायत्री मंत्र उच्चारण से हुआ
पटियाला : पटियाला अग्रवाल इंटेलेक्चुअल फोरम द्वारा पटियाला शहर के विभिन्न सात सरकारी सहायता एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के 40 गैर सहायता प्राप्त सेवादारों, सेविकाओं तथा सफाई कर्मचारियों को बढ़ती ठंड का प्रकोप देखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले डबल बेड कम्बलों का आबंटन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन आत्माराम कुमार सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला के प्रांगण में श्री सौरभ जैन, डायरेक्टर वर्धमान हॉस्पिटल, पटियाला की प्रधानगी में किया गया। I इस अवसर पर श्री सौरभ जैन ने बताया कि समस्त अग्रवाल समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहता है।
कार्यक्रम का आरंभ गायत्री मंत्र उच्चारण से हुआ। तत्पश्चात आत्माराम कुमार सभा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आए गए मेहमानों के स्वागत के लिए एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रधान श्री नरेश कुमार जैन ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस संस्था की स्थापना 10 अक्टूबर, 1996 को अग्रवाल बन्धुओं द्वारा समाजसेवी कार्यों तथा अग्रवाल भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए की गई। और उन्होंने बताया कि इस संस्था द्वारा समय-समय पर मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप, खूनदान कैंप, छात्रों को छात्रवृत्ति व फीस, जूते, स्टेशनरी का सामान, स्कूल यूनिफॉर्म तथा अन्य सामग्री विद्यार्थियों को दी जाती है। अग्रवाल समाज द्वारा विभिन्न आश्रमों में महाराजा अग्रसेन भोजन सेवा कार्य भी चलाए जाते हैं। इसके अलावा यह संस्था राष्ट्र की महान संस्कृति और सभ्यता को संजोए रखने के लिए महाराजा अग्रसेन जयंती, हरियाली तीज, बसंत पंचमी, दीपावली, लोहड़ी एवं होली जैसे त्योहारों को भी बड़े धूमधाम से मनाती है। और इस बढ़ती ठंड में कम्बलों का वितरण भी इन्हीं कार्यक्रमों का एक हिस्सा है।
इस अवसर पर आत्माराम कुमार सभा स्कूल के मैनेजर श्री बी. के. डुंडिया एवं प्रिंसिपल श्रीमती डोली ने इस संगठन द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह संस्था समाज के सभी कार्यों में निस्वार्थ भाव से बिना किसी धर्म जाति का भेदभाव किए बिना शानदार कार्य करती आ रही है एवं ऐसे कार्यों के लिए उन्होंने संगठन को अपनी शुभकामनाएं भी भेंट की। कार्यक्रम सफल बनाने हेतु सर्वश्री सौरभ जैन , सी. ए. राजीव गोयल, के. सी. गर्ग, पी. सी. गुप्ता, हंस राज सिंगला, प्रो. एस. बी. मंगला, के.के. बांसल, डी.के. जैन, केवल कृष्ण गर्ग, एन. के. जैन एवं पवन बांसल ने आर्थिक सहयोग दिया और विश्वास दिलाया की भिवष्य में भी वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर डॉ. वी.के. गुप्ता, सुनील जैन, ई. आर. एम. बांसल, राज कमर सिंगला विशेष रूप से पधारे। श्री वी.के. मोदी ने श्री पंकज कौशल एवं सभी उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद तथा सफल मंच संचालन किया।