पंजाब राज्य की फल और सब्जी मंडियों का किया जा रहा मॉडर्नाइजेशन – बरसट

हरचंद सिंह बरसट की अध्यक्षता में 'मॉडर्नाइजेशन ऑफ होलसेल फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्किट' विषय पर राजस्थान में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न

by TheUnmuteHindi
पंजाब राज्य की फल और सब्जी मंडियों का किया जा रहा मॉडर्नाइजेशन – बरसट

पंजाब राज्य की फल और सब्जी मंडियों का किया जा रहा मॉडर्नाइजेशन – बरसट
– हरचंद सिंह बरसट की अध्यक्षता में ‘मॉडर्नाइजेशन ऑफ होलसेल फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्किट’ विषय पर राजस्थान में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न
— कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न राज्यों से आए डेलीगेट्स ने पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा मंडियों के मॉडर्नाइजेशन और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की
मोहाली, 10 जनवरी – हरचंद सिंह बरसट, चेयरमैन, कौसांब और चेयरमैन पंजाब मंडी बोर्ड की अध्यक्षता में जोधपुर (राजस्थान) में ‘मॉडर्नाइजेशन ऑफ होलसेल फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्किट’ विषय पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में विशेष तौर पर श्री अतुल बनसाली, एम.एल.ए. जोधपुर, श्री आदित्य देवीलाल चौटाला, एम.एल.ए. डबवाली, श्री राजेश चौहान, आई.ए.एस. एडमिनिस्ट्रेटर राजस्थान मंडी बोर्ड, डॉ. जे.एस. यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर कौसांब, श्री झलक श्रेषट्राਸ਼੍ਰ, अध्यक्ष, नेपाल एग्रीकल्चर मार्किट एसोसिएशन ने शिरकत की। इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए, जिसके अंतर्गत उत्तराखंड से श्री अनिल डब्बू चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश से श्री हेमिस नेगी एच.पी.एस. मैनेजिंग डायरेक्टर, दिल्ली से श्री मनीष शर्मा असिस्टेंट सेक्रेटरी, कर्नाटक से श्री शिवानंद कपाशी आई.ए.एस. मैनेजिंग डायरेक्टर, मध्य प्रदेश से श्रीमति संगीता ढोके ज्वाइंट डायरेक्टर ने भाग लिया। इस मौके पर फल और सब्जी मंडियों के आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आज के समय में फल और सब्जी मंडियों का मॉडर्नाइजेशन करना बहुत जरूरी है। किसान की उपज उसके खेत से लेकर मंडी में आने और उपभोक्ता के घर तक पहुंचाने का काम साफ ढंग से होना बहुत जरूरी है। इसलिए हमें मिलकर एक योजना के तहत मंडियों के मॉडर्नाइजेशन की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की मंडियों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स. बरसट ने पंजाब राज्य में फल और सब्जी मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा फल और सब्जी मंडियों में जिंसों की 100 प्रतिशत रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए बूम बैरियर स्थापित किए गए हैं, जिससे गाड़ियों में आने वाली जिंसों की रिकॉर्डिंग मंडी के गेट पर ही कर ली जाती है। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य की फल और सब्जी मंडियों में जल्द ही आर्टिफिशियल टैक्नालोजी वाले कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे जिंसों की रिकॉर्डिंग का काम ओर भी आसान हो जाएगा।
राज्य की फल और सब्जी मंडियों में स्वच्छता के स्तर को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार कायम रखा जाता है। फल और सब्जी मंडियों में सफाई सुनिश्चित करने के लिए बॉबकैट मशीन का उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि फल और सब्जी मंडियों में सफाई के स्तर को कायम रखने पर बठिंडा की फल और सब्जी मंडी को ‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्किट’ का सर्टीफिकेट भी मिला है। किसानों की सुविधा के लिए वस्तु विशेष मंडियां, जैसे कि जामुन मंडी, मटर मंडी, आलू मंडी आदि भी लगाई जाती हैं। फल और सब्जी मंडियों से निकलने वाले कूड़े को प्रोसेस करने और खाद् बनाने के लिए फगवाड़ा मंडी में बायो वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जा रहा है।
चेयरमैन ने बताया कि वर्ष 2024 के दौरान पंजाब राज्य की मंडियों में 60,347 पौधे लगाए गए हैं। किसान भवन, चंडीगढ़ और किसान हवेली, श्री आनंदपुर साहिब का नवीनीकरण करने के बाद ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिससे पंजाब मंडी बोर्ड की आमदनी में काफी वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ऑफ सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में खाली पड़े कवर शेड्स को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए देने के साथ-साथ खेल मैदानों के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है। कांफ्रेंस में पहुंचे डेलीगेट्स ने पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

You may also like