नगर निगम पटियाला में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर तेयारियां जोरों पर
निगम में नए हाउस के लिए दो करौड़ लगाकर किया नया सदन तैयार
पटियाला, 10 जनवरी : नगर निगम अपने मेयर व पूरी टीम के लिए पहले ही तैयारियों में जुटा हुआ था। निगम के अधिकारियों ने दो करोड़ की लागत के साथ बहुत ही शानदार विशेष सदन अपने नए हाउस के लिए तैयार किया है। इससे पहले समुची मीटिंगें पहली मंजिल पर डाक्टर अंबेडकर हाल में होती थी, जोकि छोटा पड़ गया था। पिछले हाउस में 50 पार्षद थै। इस बार बढक़र 60 हो गए।
नगर निगम ने लंबे समय की योजनाबंदी की है। नया सदन विधान सभा की तर्ज पर बनाया गया है। पंजाब में किसी भी कार्पोरेशन के पास ऐसा सदन नहीं है। इसमें 120 पार्षदों के बैठने के लिए सीटें लगाई हें ताकि आगामी समय अंदर भी यह कभी छोटा ना पड़ सके। यहां ही बस नहीं विधान सभा की तर्ज पर हर सीट पर माइक लगा है तथा हर सीट पर डिजीटल सिस्टम की तरह एक लेपटाप लगाने की योजना है।
इस विशेष हाउस कम सदन की स्टेज पर सिर्फ पांच चेयरें बनाई गई हैं। इन चेयरों में एक चेयर मेयर , एक कमिश्नर की, एक सीनियर डिप्टी मेयर की एक डिप्टी मेयर की, एक हाउस को चलाने वाले प्रोसीडिंग सचिव की होगी। स्टेज पर पांच इन मैंबरों से बिना अन्य कोई भी बैठ नहीं सकेगा। बकायदा इस सदन में एक मीडिया गैलरी बनाई गई है। सदन इतना ज्यादा शानदार है कि हर आदमी इसको देखता ही रह जाता है।
आज पूरा दिन यह बात गर्माई रही कि पटियाला का मेयर का ताज किसको जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट है कि कुंदन गोगिया व तेजिंदर मेहता दोनों में से मेयर एक ने ही बनना है लेकिन कुंदन गोगिया सबसे सीनियर होने के साथ साथ पटियाला से विधायकी टिकट के दावेदार भी थे, उनकी टिकट काट कर अजीतपाल ङ्क्षसह कोहली को दी गई थी। इसलिए सबसे ज्यादा प्रबल दावेदारी कुंदन गोगिया की ही सामने आ रही है तथा लगभग मेयर के लिए उनका नाम फाइनल है।
सीनियर डिप्टी मेयर लगभग पटियाला दिहाती हलके के खाते में जा रहा है तथा सेहत मंत्री डॉ. बलबीर ङ्क्षसह के कार्यालय इंचार्ज बहुत ही सीनियर, आम आदमी पार्टी के नेता जसवीर ङ्क्षसह गांधी का सीनियर डिप्टी मेयर बनना लगभग तय समझा जा रहा है। इसी तरह डिप्टी मेयर एससी भाईचारा में ेस बीबी मीना देवी के बनाए जाने के चर्चे हैं।
नगर निगम पटियाला में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर तेयारियां जोरों पर
निगम में नए हाउस के लिए दो करौड़ लगाकर किया नया सदन तैयार
62
previous post