आज पटियालवियों को आज मिलेगा अपना नया मेयर

पिछले मेयर संजीव बिट्टू की 22 जनवरी 2023 को मेयर के तौर पर टर्म हुई थी पूरी

by TheUnmuteHindi
असिस्टेंट टाऊन पलानर की गिरफतारी खिलाफ मुलाजिमों ने घेरा कमिश्नर दफतर

आज पटियालवियों को आज मिलेगा अपना नया मेयर
– पिछले मेयर संजीव बिट्टू की 22 जनवरी 2023 को मेयर के तौर पर टर्म हुई थी पूरी

पटियाला, 10 जनवरी :
पटियालवियों को 718 दिनों बाद (लगभग 2 वर्ष) बाद आज 10 जनवरी को दोपहर 11 बजे अपना नया मेयर मिल जाएगा। बाकायदा सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं तथा पंजाब सरकार ने पटियाला का मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम फाइनल किए हैं।
आप के राज्य प्रधान अमन अरोड़ा तीनों के लिफाफे लेकर पहुंच रहे हैं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल तथा डा . बलबीर ङ्क्षसह मौजूद रहेंगे। जबकि पटियाला के विधायक अजीतपाल ङ्क्षसह कोहली पारिवारिक रुझेवों के कारण विदेश में हैं, वह दो दिनों बाद आकर नए चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देंगे।
23 जनवरी 2018 को उस समय कांग्रेस सरकार में संजीव बिट्टू को मेयर बनाया गया था, जिन्होंने अपने पांच वर्ष की टर्म बेहद शानदार ढग के साथ पूरी की और वह 22 जनवरी 2023 को अपने पांच वर्ष पूरे कर गए। संजीव बिट्टू ने अपने पांच वर्षांे में पूरे धडले से मेयरी की। पौने पांच वर्ष तो कैप्टन अमरेंद्र ङ्क्षसह की सरकार रही, उसके बाद पंजाब के सीएम चन्नी बने। उस समय भी संजीव बिटू को उतारने की बहुत कोशिशें हुई लेकिन उनकी पकड़ इतनी ज्यादा मजबूत थी कि वह ना उतरे और उन्होंने पूर पांच वर्ष पूरे लगाए।
जनववरी 2023 में ही नगर निगम के चुनाव पैडिंग थे लेकिन यह चुनाव दो वर्ष लेट हो हुए, जिस कारण दो वर्ष नगर निगम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर से वंचित रहा। अब लगभग दो वर्षांे बाद आज 10 जनवरी को 11 बजे नगर निगम को अपना नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा। नगर निगम के 53 पार्षद अपना मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनेंगे जबकि 7 पार्षदों का केस हाईकोर्ट में पैडिंग है। यह तारीख 15 जनवरी है। इन 7 पार्षदों का फैसला 15 जनवरी को होगा। आम आदमी पार्टी के पास पूरा बहुमत है। इसलिए यहां कोई भी शोर नहीं होगा। इसके साथ ही नगर निगम में तीनों विधायक पड़ते हैं, जिनके पास वोट होती है। यह तीनों विधायक भी अपनी वोट का प्रयोग कर सकते हैं।

You may also like