किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 46वें दिन में

डलेवाल ने समुची राजनीतिक पार्टियों को अपना स्टेंड स्पष्ट करने के लिए लिखा पत्र

by TheUnmuteHindi
किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 46वें दिन में

किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 46वें दिन में
डलेवाल ने समुची राजनीतिक पार्टियों को अपना स्टेंड स्पष्ट करने के लिए लिखा पत्र
चंडीगढ़, 10 जनवरी : उधर खनौरी बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के प्रधान जगजीत सिंह डलेवाल की हालत बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है, उनका मरन व्रत 46वे दिन में पहुंच चुका है।
आज डलेवाल की पूरा दिन मालस करने और उनके सैंपल देने पर डाक्टरों की टीम लगी रही। दूसरी ओर सीनियर अधिकारी भी डलेवाल के पास पहुंचे लेकिनडलेवाल ने किसी के साथ कोई बातचीत ना की। हालात बड़े ही अशुभ नजर आ रहे हैं। डलेवाल लगातार बेसुध होते रहे तथा उन्होंने डाक्टरों की टीम को भी इशारों के साथ सब कुछ समझाया।
वहीं दूसरी ओर मरन व्रत के 45वें दिन आज किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल ने देश की समुची राजनीतिक पार्टियोंको शंभु और खनौरी मोर्चाद्वारा एक पत्र लिखकर कहा गया है कि वह पूरे एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें।
डलेवाल ने सभी राजनीतिक पार्टियों को स्पष्ट तौर पर िलखा है कि 13 फरवरी 2024 से किसान शंभू खनौरी सहित सडक़ों पर बैठे हेँ तथा उनके मरन व्रत का 45वां दिन है। उन्होंने कहा कि उनको अपनी जिंदगी की कोई परवाह नहीं लेकिन किसानों की जिंदगी बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी लिखा कि इस आंदोलन दौरान एक किसान शुभकरन की गोली लगने से शहीदी हुई थी, पांच किसानों की आंखों की रोशनी गई थी, 434 किसान घायल हुए थे7 इसलिए समुची राजनीतिक पार्टियां एमएसपी के मुद्दे पर किसानों की हिमायत के मुद्दे पर खुलकर सामने आएंताकि किसानों को यह पता चल सके कि कौन उनके साथ है और कौन नहीं। उन्होंने यह भी राजनीतिक पार्टियों को अपील की कि वह अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर इक_ै होकर किसानों की मदद करें।
आज देश में जलाए जाएंगे मोदी के पुतले
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि आज 10 जनवरी को समुचा देश हर गांव में मोदी का पुतला जलाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी में डालकर मोदी सरकार के कृषि कानून के खरड़े जलाए जाएंगे तथा 26 को समुचा देश सडक़ों पर ट्रैक्टर उतार कर प्रदर्शन करेगा।

You may also like