कुलैक्टर रेटों के कारण महंगाई की चक्की में पिस रहे लोग

50 प्रतिशत तक बढ़ाए गए कुलैक्टर रेट, लोगों ने लगाई इंसाफ की गुहार

by TheUnmuteHindi
dc

कुलैक्टर रेटों के कारण महंगाई की चक्की में पिस रहे लोग
50 प्रतिशत तक बढ़ाए गए कुलैक्टर रेट, लोगों ने लगाई इंसाफ की गुहार
पटियाला, 6 जनवरी : कुछ महीने पहले नादरशाही फरमान के कारण बढ़ाए गए कुलैकटर रेटों को लेकर जिला पटियाला के लोग इस फरमान के आगे त्राह त्राह कर रहे हैं। महंगाई की चक्की में पिस रहे लोगों की तरफ से रेट कम करने को ले कर दर्जनों गुहारें और निवेदन किए जा चुकीं हैं परन्तु इस तरह लग रहा है कि सभी अधिकारी कुंभकरनी नींद सोऐ हुए। हैरानी है कि इस सम्बन्धित डीसी की तरफ से बनाई सब कमेटी की मीटिंग भी पिछले चार महीनों से नहीं हुई है।
यह बात भी पूरी तरह स्पष्ट है कि पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब में रुटीन की तरह कुलैकटर रेट बढ़ाने के आदेश जारी हुए थे परन्तु पटियाला जिले में सब से ज्यादा कुलैकटर रेट बढ़ाए गए थे। यह कुलैकटर रेट 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए। हालांकि इसी समय बाकी पंजाब के जिलों में भी रेट बढ़े थे, जहां कुलैकटर रेट सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाए गए थे। पटियाला की कई कालोनियों और एरिया ऐसे हैं, जहां रेट डबल डबल या 10- 10 गुणा भी बढ़ा दिए गए। लोगों पर एक दम भार बढ़ा दिया गया। लोग बार बार इस बात को ले कर अधिकारियों के पास निवेदन कर रहे हैं कि उनको इंसाफ दिया जाए लेकिन इंसाफ देने वाली कमेटी की कोई भी मीटिंग नहीं हुई, जिस कारण सब कुछ गोल माल है।

दर्जनों कालोनियों ने लगाई डीसी कार्यालय में फरियाद
कुलैकटर रेटों के बढऩे के कारण लगभग एक दर्जन कालोनियों की तरफ से डीसी दफ्तर में इसकी फरियाद लगाई गई थी कि उनके साथ बेहद धक्का हुआ है। उनके रेट 2-2 गुणा से कई कई गुणा कर दिए गए हैं। इस लिए उनके निवेदनों पर विचार किया जाए और बाकी पंजाब की तरह ही थोड़ी थोड़ी वृद्धि की जाए, जिसके चलते डिप्टी कमिश्नर ने 20 नवंबर 2024 को सब रजिस्ट्रार पटियाला को एक पत्र लिखा कि नीचली कालोनियों संबंधी दोबारा सही फैसला लेते हुए लोगों की राए लेकर रिपोर्ट सबमिट की जाए तथा इस रिपोर्ट का जवाब चार दिनों के अंदर अंदर दिया जाए लेकिन हैरानी हे कि आज तक सब रजिस्ट्रार ने जवाब हीं नहीं दिया। इस संबंधी दोबारा भी एक पत्र सब रजिस्ट्रार को भेजा गया है लेकिन सब रजिस्ट्रार के कार्यालय में पत्र ही नहीं मिलता, जिससे पता चलता है कि सब कुछ गोलमाल हो रहा है।
लोगों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पटियाला की कई संस्थाओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपील की है कि वह इस मामले में खुद दखल अन्दाजी करेें और लोगों को राहत दिलाएं। लोगों ने मुख्य मंत्री को लिखा है कि पहले ही महंगाई की चक्की में लोग पिस रहे हैं, जहां आप एन.ओ.सीज में छूट दे कर लोगों को राहत दी है। अब इस मसले में भी राहत दो, जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार की बल्ले बल्ले हो सके। लोगों का कहना है कि पंजाब के मुख्य मंत्री हर आम लोगों के दर्द को समझते हैं। इस लिए वह पटियालवियों के दर्द को भी समझेंगे।

You may also like