योगीपुर बाजार में कपड़े की दुकान में लगी भयानक आग
10 लाख के करीब माल जला
नई दिल्ली, 2 जनवरी : योगीपुर बाजार में शार्ट सर्किट के कारण एक कपड़ों की दुकान में भयानक आग लगने के कारण दुकान मालिकों का लाखों का नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा योगीपुर बाजार में शुभम कपड़ा दुकान में हुआ, जिसमें भीषण आग लग गई। इसमें लगभग 10 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। यह घटना बुधवार शाम को हुई। दुकानदार प्रमोद कुमार, जो आषाढी गांव के रहने वाले हैं, शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह सैर करने वालों ने धुआं देखा और प्रमोद कुमार को बताया। प्रमोद कुमार तुरंत दुकान पहुंचे और शटर खोला। अंदर आग धधक रही थी। उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड को फोन किया। दमकल की तीन गाडिय़ां आईं और आग बुझाने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
आग से जला पूरा फर्नीचर व अन्य सामान
इस संबंधी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रमोद कुमार को शक है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। प्रमोद कुमार ने बताया, बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों ने धुआं उठता हुआ देख उन्हें जानकारी दी।’ आगे उन्होंने बताया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर उन्होंने दुकान का शटर खोला। आग भयंकर रूप ले लिया।’ दुकान में रखा सारा कपड़ा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना से प्रमोद कुमार को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने कहा किइस मामले की गंभीरता के साथ्ज्ञ जांच की जा रही है तथा आग के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
64
previous post