डलेवाल का मरन व्रत 37वें दिन में सफल : हालात चिंताजनक
– खनौरी बार्डर पर 4 जनवरी को होगी किसान महा पंचायत
पटियाला : किसानों की मांगों को लेकर खनौरी बार्डर पर मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल के हालात बेहद चिंताजनक है। उनका ब्लड प्रैशर 77/44 पर आ गया ळै, जिस कारण किसी भी समय कोई भी अनहोनी हो सकती है। दूसरी ओर आज फिर डलेवाल ने अपने संदेश में समुचे किसानों को अपील की कि वह 4 जनवरी को खनौरी बार्डर पर हो रही महा पंचायत में पहुंचे ताकि वह किसानों को महत्वपूर्ण संदेश दे सके।
इस मौके डलेवाल ने कहा कि वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्होंने 44 वर्षांे से किसानों की सेवा की है। इसलिए वह चार जनवरी को समुचे देश के किसानों को मिलना चाहते हैं।दूसरी ओर किसान नेता सरवन ङ्क्षसह पंधेर ने कहा कि हमारा आंदोलन जब तक केंद्र सरकार मांगें नही मानती, जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली कूच को लेकर भी फैसला होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ कार्पोरेट घरानों को खुश करने के लिए देश के किसानों को खुश करने की योजना बना रहा है। उधर आज उत्तर प्रदेश और लखीमपुर खीरी व धोर हरा से लोक समाजवादी पार्टी के लोकसभा मैंबर आनंद भदोरिया व उत्कर्ष शर्मा जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल के पास पहुंचे और उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा समर्थन की चि_ी सौंप दी। इससे बिना हरियाणा जेजेपी पार्टी के नेता दिगविजय चौटाला भी साथियों सहित डलेवाल के पास पहुंचे और अपनी हिमायत का ऐलान किया।
डलेवाल का मरन व्रत 37वें दिन में सफल : हालात चिंताजनक
खनौरी बार्डर पर 4 जनवरी को होगी किसान महा पंचायत
71
previous post