डिप्टी कमिश्नर ने बैंबू स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मनाया नया साल
– भठों पर काम करते प्रवासी मजदूरों के बच्चों के सुनहरी भविष्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी- डा. प्रीति यादव
पटियाला : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने आज एक अनोखी पहलकदमी करते गांव खेड़ी गोडिय़ां के आर.एन.बी भ_े पर स्थापित किए गए बैंबू स्कूल के विद्यार्थियों के साथ नए वर्ष 2024 की आमद मौके खुशी सांझी की। 60 के करीब इन बालों को मिठाई, पढऩे कीसामग्री, कंबल और अन्य वस्तुएं बांटकर नया साल मनातें डा. प्रीति यादव ने इन बच्चों के सुनहरी भविष्य के लिए जिला प्रशासन की तरफ से ओर भी विशेष के यत्न करने पर जोर दिया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से भ_ों पर काम करते प्रवासी मजदूरों के बच्चों को आम स्कूलों में रस्मी शिक्षा लेने के काबिल बनाने के साथ-साथ इनको जिंदगी जीने का ढंग- आचार सिखाने के लिए दो बैंबू स्कूल खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि इन बच्चों को बाल मजदूरी से बचाने के लिए प्रबंध करने समेत इनका सेहत सर्वे, टीकाकरन, मिड डे मील और अन्य सुविधाएं प्रदान करवाई जाएंगी। डा. प्रीति यादव ने कहा कि यहां पढ़ रहे बच्चों में काफी रचनात्मक तबदीलियां देखने को मिलीं हैं, इसलिए उनकी कोशिश रहेगी कि इनकी आगे वाली रस्मी स्कूल शिक्षा के लिए यहां और भी जरूरी ढांचा उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलावा इनके माता पिता की मदद की जाएगी जिससे यह बच्चे बाल मजदूरी की तरफ न धकेले जाएं और इनका जीवन स्तर और ऊंचा उठ सके।
डिप्टी कमिश्नर ने बैंबू स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मनाया नया साल
भठों पर काम करते प्रवासी मजदूरों के बच्चों के सुनहरी भविष्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी- डा. प्रीति यादव
72