पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रोफैसर डा. सत्या बीर सिंह ने फिजिक्ल साइंसिज फेकल्टी के डीन के तौर पर संभाली जिम्मेदारी
डा. सत्या बीर सिंह यूनिवर्सिटी के सैंटर फार डिस्टैंस एंड आनलाइन एजुकेशन के डायरैक्टर के तौर पर भी निभा रहे हैं सेवाएं
पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी में गणित विभाग के प्रोफैसर डा. सत्या बीर सिंह ने फिजिकल साइंसिज फेकल्टी के डीन के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। उल्लेखनीय है कि डा. सत्या बीर सिंह यूनिवर्सिटी के सैंटर फार डिस्टैंस एंड आनलाइन एजुकेशन के डायरैक्टर के तौर पर भी सेवाएं निभा रहे हैं। फिजिकल साइंसिज फेकल्टी के पूर्व डीन डा. यादविन्दर सिंह की तरफ से डीन, अकादमिक मामले प्रो. नरिन्दर कौर मुल्तानी की हाजिरी में उनको चार्ज सौंपा गया। इस मौके गणित विभाग के मुखी डा. शैली अरोड़ा के अलावा गणित विभाग से डा. नवप्रीत सिंह नूरी, डा. प्रवीन लता, डा. अर्जन सिंह, डा. जसलीन कौर, डा. दीपक कुमार, एडीशनल कंट्रोलर डा. अमनदीप वर्मा, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग से डा. राजिन्दर कुमार, नेबरहुड्ड कैंपस कैंपस देहला सीहां के मुखी डा. सुखवीर सिंह, सी.जी.सी. लांडरा से डा. पुशविन्दर कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा सैंटर फार डिस्टैंस एंड आनलाइन एजुकेशन के समूह स्टाफ, दलीप, सुशील और अन्य गणमान्य मौजूद थे।
पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रोफैसर डा. सत्या बीर सिंह ने फिजिक्ल साइंसिज फेकल्टी के डीन के तौर पर संभाली जिम्मेदारी
डा. सत्या बीर सिंह यूनिवर्सिटी के सैंटर फार डिस्टैंस एंड आनलाइन एजुकेशन के डायरैक्टर के तौर पर भी निभा रहे हैं सेवाएं
127
previous post