स्टेट बैंक आफ इंडिया, पीएसपीसीएल ब्रांच ने नया साल मनाया
स्टेट बैंक आफ इंडिया पीएसपीसीएल ब्रांच कर रहा है लगभग 7000 ग्राहकों को सेवाएं प्रदान
पटियाला : स्टेट बैंक आफ इंडिया, पीएसपीसीएल ब्रांच ने नया साल 2025 सादे परन्तु प्रभावशाली ढंग के साथ मनाया। इस मौके ब्रांच मैनेजर वरुण कम्बोज ने बताया कि ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से महीनावार आधार पर ग्राहक संपर्क प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। यह समागम पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य दफ्तर के कैंपस के अंदर बैंक काम्प्प्लेक्स में आयोजित किया गया था। इस मौके पर शाखा में नये साल के शुभ आगमन और आए ग्राहकों को रंगदार गुलदस्ते भेंट करके बैंक के मैनेजर और स्टाफ की तरफ से नये साल की शुभ कामनाएं दीं और सम्मानित किया। स्टेट बैंक आफ इंडिया पीएसपीसीएल ब्रांच लगभग 7000 ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है और पीएसपीसीएल के कर्मचारियों और पैंशनरों के साथ नजदीकी संबंधों को सांझा करती है।
स्टेट बैंक आफ इंडिया, पीएसपीसीएल ब्रांच ने नया साल मनाया
स्टेट बैंक आफ इंडिया पीएसपीसीएल ब्रांच कर रहा है लगभग 7000 ग्राहकों को सेवाएं प्रदान
109