पटियाला जिले अंदर 2024 में पराली को आग लगने के मामलों में पिछले साल से 72 प्रतिशत आई कमी- डा. प्रीति यादव
2023 में जिले अंदर 1870 मामले खेतों में पराली जलाने के आए थे सामने
पटियाला : पटियाला जिले अंदर साल 2024 में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले 72 प्रतिशत कमी आई है। यह प्रकटावा डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने किया। डिप्टी कमिश्नर ने आज नए साल की आमद मौके जिले अंदर गत वर्ष में धान की पराली जलाने से रोकने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले अलग- अलग विभागों के 26 नोडल अफसरों और 46 कलस्स्टर अफसरों को प्रशंसा पत्रों की बांट करके उन का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि साल 2023 में जिले अंदर 1870 मामले खेतों में पराली जलाने के सामने आए थे। जबकि साल 2024 में इन की संख्या 525 ही दर्ज की गई है जो कि 72 प्रतिशत कम बनती है।
जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स में एक विशेष समारोह मौके कल्स्टर और नोडल अफसरों की तरफ से पराली जलाने से रोकने के लिए किये गए शानदार काम के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने मौके डा. प्रीति यादव ने कहा कि नोडल अफसरों और कलस्स्टर अफसरों ने अकेले पटियाला जिले के वातावरण को ही नहीं बचाया बल्कि इन्होंने समर्पण भावना और दृढ़ता के साथ काम करके किसानों की भी मदद की है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जिला पटियाला प्रशासन और पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड इन का धन्यवाद करते हुए इन को सम्मानित कर रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने कलस्स्टर अफसरों और नोडल अफसरों ने दिन- रात एक करके टीम वर्क करते काफी कठिन समय में अपनी ड्यूटी तनदेही के साथ निभाई है । इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) ईशा सिंगल, पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के वातावरण इंजीनियर गुरकरन सिंह, एस.डी ओ. मोहित सिंगला और अलग- अलग विभागों के नोडल और कल्स्टर अफसर मौजूद थे।
पटियाला जिले अंदर 2024 में पराली को आग लगने के मामलों में पिछले साल से 72 प्रतिशत आई कमी- डा. प्रीति यादव
2023 में जिले अंदर 1870 मामले खेतों में पराली जलाने के आए थे सामने
62
previous post