एनयूजे के चुनाव में उपज का डंका
अयोध्या के त्रियुगी नारायण जी बने राष्ट्रीय महामंत्री
बाराबंकी : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे) के द्विवार्षिक चुनाव में भोपाल के सुरेश शर्मा अध्यक्ष और अयोध्या के त्रियुगीनारायण तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी सर्जना शर्मा ने निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की। निर्वाचन में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) का भी डंका बजा है। उपज से जहां राष्ट्रीय महामंत्री चुने गए। वहीं तीन कार्यकारिणी सदस्य विनोद बागी, राजीव शुक्ल और डा फलकुमार पंवार निर्वाचित हुए हैं। सेंट्रल जोन से उपाध्यक्ष पद पर उमेश चतुर्वेदी, मंत्री पद पर संजीव कुमार निर्वाचित हुए हैं। 16 फरवरी को माउंट आबू के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा होगी।
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उपज के जिला संयोजक दिलीप श्रीवास्तव के साथ जिला अध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव और महामंत्री रत्नेश कुमार साहित पूरी बाराबंकी इकाई ने शुभकामनाएं दीं।
एनयूजे के चुनाव में उपज का डंका
अयोध्या के त्रियुगी नारायण जी बने राष्ट्रीय महामंत्री
81