उद्योगपति मुकेश अंबानी व नीता अंबानी ने मनाई विवाह की 25वीं सालगिरह
अभिनेता सलमान खान ने दिया खास तरह का तोहफा
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी द्वारा अपने विवाह की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है, जिसको लेकर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। बता दें कि दोनों की सालगिरह पर अभिनेता सलमान खान ने खास तरह से उनको तोहफा दिया है। बता दें कि जामनगर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अंबानी परिवार के साथ रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी की 25वीं सालगिरह के जश्न में शामिल हुए। सलमान ने अपने खास अंदाज में कार्यक्रम में शानदार एंट्री की। इसके अलावा कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ाते हुए, अभिनेता को अपना मशहूर हिट ट्रैक ओह ओह जाने जाना गाते हुए देखा गया। इस कार्यक्रम के एक वीडियो में सलमान कोकिलाबेन अंबानी समेत सभी लोगों का हाथ जोडक़र अभिवादन करते हुए दिखाया गया है। एक और दिल को छू लेने वाले पल में, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल सलमान को गले लगाती और उन पर प्यार लुटाती नजर आईं।
सलमान खान व अनंत अंबानी के बीच है गहरा रिश्ता
इस वीडियो क्लिप में सलमान को श्लोका अंबानी के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया है। समारोह से सामने आए एक और वीडियो में सलमान माइक्रोफोन पकड़े हुए और ओह ओह जाने जाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान खान और अनंत अंबानी के बीच बहुत गहरा रिश्ता है। इससे पहले, सलमान ने जामनगर में अपने 59वें जन्मदिन का जश्न मनाया, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। अंबानी परिवार ने इस भव्य समारोह की होस्टिंग की, जिसमें सलमान के परिवार के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने इस समारोह में सभी को गाना गाकर तोहफा दिया है, जिनकीचारों ओर प्रशंसा हो रही है।
उद्योगपति मुकेश अंबानी व नीता अंबानी ने मनाई विवाह की 25वीं सालगिरह
अभिनेता सलमान खान ने दिया खास तरह का तोहफा
116